संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार ने मीना ने लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता में एक इंस्पेक्टर, दो चौकी इंचार्ज समेत 06 पुलिस कर्मियों को मंगलवार देर शाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसमें निलंबित किए गए इंस्पेक्टर और दोनों चौकी इंचार्ज सोमवार की रात लाइन हाजिर किए गए थे। एसपी की सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- अनियमितता पर बीट सिपाही तक की जबाबदेही-एसपीपुलिस कर्मियों की लापरवाही कोतवाली खलीलाबाद में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम द्वितीय राजीव कुमार यादव पर आरोप है कि वे महिला संबंधी अपराध के प्रार्थना पत्रों की समय से जांच नहीं किए और आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती। इतना हीं नहीं विवेचना में भी रुचि नहीं दिखाई। एसपी के बार-बार हिदायत को भी नजरदांज किया। बाद में गैरहाजिर हो गए...