झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी। बरुआसागर में तैनात उद्यान विभाग के सिट्रस विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने पर की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के उद्यान अनुभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार झांसी जनपद में तैनात सिट्रस विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी कार्यों में लापरवाही,उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों लगे थे। आदेश में उल्लेख किया गया है कि डॉ. सिंह पर कार्यों के निष्पादन में अनियमितता, मनमाने ढंग से कार्य करने तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। इसके अलावा वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में आवंटित धनराशि के उपयोग में गड़बड़ी तथा पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.