बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने गुरुवार को केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। तैयारियों को लेकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। कहा कि यदि परीक्षा के दौरान केंद्र में कोई लापरवाही मिलती है तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी व शिक्षिकाएं लगाई जाएंगी। मेडिकल कॉलेज सभागार में डीएम जे.रीभा ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर बैठक की। कहा कि सभी केंद्र व्यवस्था व स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा ,जनरेटर , प्रकाश, ,शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाएं समय से कराएं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के समुचित इंतजाम स्ट्रांग रूम में करें। परीक...