सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को शहर में नगर पालिका सिद्धार्थनगर की ओर से स्थापित आरओ एवं वाटर कूलरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।डीएम ने शहर के प्रमुख स्थानों हाइडिल तिराहा, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज, रोडवेज, हनुमान मंदिर तेतरी बाजार, पेट्रोल पंप तिराहा और साड़ी तिराहा पर लगे आरओ, वाटर कूलरों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज, पेट्रोल पंप तिराहा और साड़ी तिराहा पर स्थापित कूलर बंद अवस्था में पाए गए, जबकि हनुमान मंदिर तेतरी बाजार में एक टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.