सीतापुर, फरवरी 1 -- सीतापुर, संवाददाता। विकासखंड गोंदलामऊ के ग्राम पंचायत कुर्सी के पंचायत भवन के निरीक्षण में डीएम डॉ. राजा गणपति आर को खामियां ही खामियां मिलीं। पंचायत भवन के कार्यों में लापरवाही बरतने, निरंतर पंचायत भवन में न आने और शासन की मंशानुरूप कार्य न होने पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से पंचायत सचिव को निलंबित करने की कार्रवाई की। निर्माण की पत्रावलियां न मिलने एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत न करने पर ग्राम विकास अधिकारी और टेक्निकल असिस्टेंट को नोटिस जारी की गई। साथ ही पत्रावलियां सही ढंग से न दिखाये जाने और पंचायत भवन में पत्रवालियां न होने पर एडीओ पंचायत को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर रविवार को विकासखंड गोंदलामऊ के ग्राम पंचायत कुर्सी पहुंच गए, जहां उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। जहां मास्टर रजिस्टर न ...