चंदौली, जून 18 -- चंदौली, संवाददाता। डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को आईटीआई रेवसां सभागार में राजस्व विभाग की बैठक हुई। इसमें अफसरों और कर्मचारियों को आम जनमानस के हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की हिदायत दी गई। डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा है। इसलिए कर्मियों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। उन्होंने लापरवाही मिलने पर उप जिलाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं। राजस्व कर्मी बिना किसी दबाव के नियमानुसार कार्य करें। यदि सही कार्य करने से कोई रोकता है या गलत काम करने का दबाव बनाता है तो इसकी सूचना सीधे हमें दी जाए। राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को जमीन विवादों, घरौनी एवं अन्य लंबित मामलों को समय से निस्तारण करने की हिदायत दी। कहा कि आगामी वृहद जन ...