फिरोजाबाद, मई 29 -- शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले बैंक शाखा प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न सरकारी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बैंकवार विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बैंकों को कुल 54 आवेदन प्रेषित किए गए, जिनमें से केवल 16 आवेदन स्वीकृत और 8 वितरित किए गए हैं, जबकि 12 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत बैंकों को कुल 20 आवेदन प्रेषित किए गए थे, जिसमें से बैंकों ने एक भी ऋण स्वीकृत नहीं किया है। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत बैंकों को प्रेषित 2 आवेदनों में से केवल एक स्वीकृति...