बोकारो, मार्च 14 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शनिवार को गुरुजी के फार्म हाउस, चीरा चास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने की, जिसमें चास नगर निगम चुनाव के परिणामों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कड़े शब्दों में कहा कि नगर निकाय चुनाव में चास नगर के कार्यकर्ताओं ने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में अपेक्षित ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों को आईना दिखाते हुए कहा कि केवल गाड़ियों पर बोर्ड लगाकर घूमने से संगठन मजबूत नहीं होता। उन्ह...