गुड़गांव, जून 20 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना नगर परिषद प्रशासन ने शहर में चल रहे विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिषद के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में परिषद द्वारा पैनी निगरानी रखते हुए पिछले एक महीने के भीतर तीन अलग-अलग ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन ठेकेदारों पर तय शर्तों की अवहेलना करने, काम को अधूरा छोड़ने और तय समय पर पूरा न करने के आरोप हैं। प्रशासन की इस अचानक बढ़ी सख्ती से नगर परिषद क्षेत्र में काम करने वाले अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा की नियमित...