पूर्णिया, जनवरी 28 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वे अम्बेडकर आवासीय राजकीय उच्च विद्यालय जानकीनगर के निरीक्षण के दौरान बोल रहे थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विद्यालय की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 380 छात्र नामांकित हैं, इसके बावजूद संबंधित पदाधिकारी नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। छात्रों को मच्छरदानी और बेडशीट उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंत्री ने भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर संवेदक के विरुद्ध भी का...