मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, आर्द्रभूमि एवं जिला गंगा समिति की बैठक शुक्रवार को ​कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चयन जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड और जियो-टैगिंग की अनिवार्यता पर बल दिया गया ताकि पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित की जा सके। जिला गंग...