चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट, संवाददाता। बीएसए बीके शर्मा ने मऊ ब्लाक क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें बच्चों की कम उपस्थिति के बाद भी एमडीएम रजिस्टर में संख्या अधिक दर्शाने का खेल बीएसए के सामने आया है। इसके साथ ही स्कूल संचालन में भी लापरवाही मिली है। बीएसए ने लापरवाही पर चार का वेतन रोकने के साथ ही आठ शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मैदाना में 169 की जगह 40 बच्चे उपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहीं संचालित प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता असंतोषजनक मिली। शिथिल पर्यवेक्षण के लिए प्रधानाध्यापक का मई माह का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। गलत समय अंकित करने पर शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए ग...