नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिले में अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर पुलिस उपायुक्त ने एक साथ अलग-अलग थानों के 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोपनीय जांच में इन पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऑर्गनाइज्ड क्राइम तेजी से पांव पसार रहा है, जिससे इलाके में सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ी हैं। इन अवैध कारोबारों को लेकर पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त ने एक विशेष जांच टीम गठित की और उसे पूरे जिले में स्थि...