बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा व कन्वर्जेंस बैठक डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की। सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि सीवियर एनीमिक गर्भवती महिलाओं की व्यक्तिगत निगरानी कर उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाए। समीक्षा के दौरान लापरवाह सीडीपीओ सूरतगंज का वेतन रोकने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैम व मैम बच्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम को नियमित विजिट करने के निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ...