फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- फर्रुखाबाद। रेलवे रोड चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं और कार्य में लापरवाही के आरोपों के चलते पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रेलवे रोड चौकी प्रभारी कल्पेश को लाइन हाजिर कर दिया है। रेलवे रोड चौकी क्षेत्र में बीते कुछ समय से चोरी, झगड़े और अन्य आपराधिक घटनाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी के कार्यों की समीक्षा की, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी कल्पेश की कोतवाली से लाइन के लिए रवानगी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...