लापरवाही पर बीडीओ पथरदेवा को प्रतिकूल प्रविष्टि
देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पथरदेवा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।पथरदेवा विकासखंड के ग्राम धर्मचौरा निवासी प्रमोद साहनी ने जनता दर्शन में उपस्थित होकर शिकायत की कि वर्ष 2022 में मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा हुआ, लेकिन मत्स्य पालन का कार्य नहीं हुआ हैं। फरियादी ने बताया कि इस संबंध में वह पूर्व में भी कई बार जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रख चुका है। जांच में पाया गया कि जिलाधिकारी द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद खंड विकास अधिकारी पथरदेवा द्वारा प्रकरण के निस्तारण में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई तथा मामले को लंबित रखा गया। यह भी पढ़ें- डूडा पीओ के चार्ज से नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.