सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नौगढ़ तहसील में जन्म, मुत्यु प्रमाण-पत्र रजिस्टर के मामले में लापरवाही मिलने पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही 15 दिवस में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण न होने की दशा में आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है। नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने तहसील में जन्म, मुत्यु प्रमाण-पत्र रजिस्टर का जायजा लिया। इसमें जन्म प्रमाण के 25 सौ व मृत्यु प्रमाण पत्र के एक हजार प्रकरण लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 15 दिवस में लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों व आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.