मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अपर समाहर्त्ता कुमार प्रशांत ने राजस्व विभाग की बैठक से गायब रहने वाले तीन ओ से स्पष्टीकरण मांगा है। इन सभी सीओ निबंधन कार्यालय के रोक सूची में दर्ज भूमि को इससे हटाने के लिए आयोजित बैठक से गायब थे। अधिकारियों के गायब रहने और उनसे मांगे गए स्पष्टीकरण की रिपोर्ट डीएम सुब्रत कुमार सेन को भी भेजी गई।तीन जून को रोक सूची को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसकी पूर्व सूचना सभी सीओ को दी गई थी। इसके बावजूद मुशहरी, बोचहां और कांटी सीओ बैठक में शामिल नहीं हुए। इसका संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- तीन प्रखंडों के बीसीओ का वेतन स्थगित, शोकॉज भी कहा कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति उदासीनता और राजस्व संग्रहण के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। अगर संतो...