बरेली, अगस्त 7 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने स्पष्ट किया कि डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि के दौरान निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की खामी मिलने पर संबंधित ठेकेदार को अपने खर्च पर तत्काल सुधार कराना होगा। यदि सुधार में लापरवाही या देरी बरती गई तो नोटिस जारी करने के साथ सुरक्षा निधि जब्त करने, आर्थिक दंड लगाने, ब्लैकलिस्ट करने और अनुबंध समाप्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयसीमा में पूरी हों जनहित की परियोजनाएं: डीएमन...