हरदोई, मई 1 -- हरदोई, संवाददाता। थाना टंडियावां क्षेत्र में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।हरियावां सीओ अजीत सिंह के अनुसार चार अप्रैल 2026 को ग्राम कोटरा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि पीड़ित की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि विपक्षी पक्ष की शिकायत पर पीड़िता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा एक अन्य मामले में पीड़िता के थाने आने के बाद भी समय से उसका बयान न्यायालय में दर्ज नहीं कराया गया। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। साथ ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी में लापरवाही या शिथ...