वाराणसी, जून 12 -- ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को डिठोरी महाल क्षेत्र में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डिठोरी महाल मस्जिद के पास गली निर्माण कई दिनों से बंद मिलने पर जेई को तत्काल काम शुरू कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि लापरवाही पर जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान लोगों ने सीवर लाइन बिछाने के बाद भी कुछ घरों के कनेक्शन नहीं जोड़ने की शिकायत किया। स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन जर्जर होने से सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को नई सीवर लाइन बिछाने का निर्देश दिया। साथ ही गली में रीबोर के बाद भी मिनी ट्यूबवेल का संचालन ठीक न होने पर जीएम जलकल अनूप कुमार सिंह को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान पार्षद विनय सादेजा, एई शिव सरोज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...