प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अवैध निर्माणों पर निगरानी में लापरवाही पर पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्र के अवर अभियंता से भी स्पष्टीकरण मांगा है।संतोष कुमार को सुपरवाइजर के तौर पर जोन-2 के उपजोन-2बी में निर्माणों पर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उपाध्यक्ष ने उपजोन-2बी का निरीक्षण किया तो तमाम जगह पर अवैध निर्माण होते दिखे। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कालिंदीपुरम के जागृति विहार कॉलोनी में पीडीए की भूमि पर खोदाई होते देखा।इसी आवास योजना में बिना नक्शा पास कराए एक भवन का भी निर्माण हो रहा था। उपाध्यक्ष ने मौके पर लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि क्षेत्र में इस तरह के कई निर्माण हो रहे हैं। निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष ने चतुर्थ श्रेणी के कर...