लापरवाही पर एसएसपी सख्त सत्रह दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट
अलीगढ़, अगस्त 21 -- हरदुआगंज, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की लापरवाही पर एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के 17 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित युवती के पिता और भाई ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पिछले महीने फोटो वायरल किए थे और बाद में दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने 3 अगस्त को तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने के बजाय उल्टा युवती के भाइयों पर ही मुकदमा कर दिया था। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर युवती का फोटो-वीडियो वायरल करने पर अभियुक्त को तीन साल की कैद इस पर नाराज एसएसपी ने एसएचओ और हल्का प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.