लापरवाही पर एडीओ पंचायत निलंबित
प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। करछना के सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश चंद्र पाठक को कार्यों में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ ये कार्रवाई डीएम की ओर से बैठाई गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर मांगे गए स्पष्टीकरण पर जवाब न देने पर की गई। पंचायती राज निदेशालय ने इस मामले में संज्ञान लिया और निलंबन का आदेश निदेशालय से आया है। उच्च अधिकारियों का आदेश न मानना और मनमाने ढंग से काम करने का आरोप सही पाया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें वाराणसी मंडल कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.