संभल, मार्च 12 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाओं और जनसुनवाई में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षककृष्ण कुमार बिश्नोई ने कड़ा कदम उठाया है। एसपी ने बनियाठेर थानाध्यक्ष मनोज वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं को रोकने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही थी। साथ ही आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में भी लापरवाही की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर सचिन कुमार को बनियाठेर थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई में लापरवाही और क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.