प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अनुशासनहीनता, शिकायतें व विभागीय कार्यों में लापरवाही चार पुलिसवालों पर भारी पड़ी। एसपी ने दो अलग-अलग थानों में तैनात एक दरोगा, दो हेडकांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसवालों में खलबली मच गई। मानिकपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल शिव शंकर को एसपी दीपक भूकर ने निलंबित कर दिया है। चर्चा रही कि उन पर आरोप लगाने वाली शिकायतें थीं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई और इसे अनुशासनहीनता के तहत की गई कार्रवाई बताया गया। उधर महेशगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज माथुर पर विभागीय कार्यों में लापरवाही की शिकायतें थीं। चेतावनी के बाद भी सुधार न आने पर एसपी दीपक भूकर ने शनिवार को चारों को निलंबित कर दिया।

हिंदी हिन...