आगरा, मार्च 1 -- यूरोलाजिकल एसोसिएशन और आगरा यूरोलाजिकल एसोसिएशन की यूएयू-2026 कांफ्रेंस में डाक्टरों ने गुर्दे की पथरी पर गंभीर चिंतन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि लापरवाही बरतने पर गुर्दे की पथरी कैंसर भी बना सकती है। ऐसे में जान के लाले पड़ सकते हैं, इसलिए जितना जल्द संभव हो इसका इलाज कराया जाना चाहिए। फतेहाबाद रोड स्थिति होटल में रविवार को कांफ्रेंस का समापन हो गया। आयोजन अध्यक्ष डा. विजय वोरा ने बताया कि कांफ्रेंस में 262 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। वीडियो, शोध, फोटो प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजन सचिव डा. दिलीप मिश्रा ने बताया कि कांफ्रेंस की थीम यूरोलाजी में एआई का समावेश और सर्जिकल जटिलताओं को कम करना था। कांफ्रेंस में यूरोलाजिकल सोसायटी आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. केशवमूर्ति रामैया, निर्वाचित सचिव डा. अनूप कुमार, डा. अपुल गोयल, डा. एचएस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.