देवरिया, अक्टूबर 3 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। खुखुंदू थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार चालक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह व दो आरक्षियों का निलम्बित कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई घोर लापरवाही, उदासीनता व स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में की है। गौरतलब है कि अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाने के ग्राम सोनडाला फरीदपुर निवासी बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह को शुक्रवार को नूनखार रोड से खुखुंदू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके डीसीएम को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया था। यह भी पढ़ें- देवरिया में पुलिस कस्टडी में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की मौत शनिवार की सुबह उसने हवालात में उसने फांसी लगा ली। खखुंदू...