गढ़वा, दिसम्बर 30 -- गढ़वा। एसपी अमन कुमार ने मंगलवार की रात गश्ती में लापरवाही बरतने के मामले में भवनाथपुर थाना में पदस्थापित एएसआई दिनेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं दो सिपाही सोनु कुमार गुप्ता और पंकज कुमार पासवान के अलावा चालक घनश्याम तिवारी से स्पष्टीकरण पूछा है। थाना के एएसआई दिनेश कुछ दिन पहले रात्रि गश्ती में सिपाही सोनु कुमार गुप्ता, पंकज कुमार पासवान और चालक घनश्याम तिवारी के साथ निकले थे। उसी दौरान गश्ती से पूर्व ही लौट कर चले आए थे। उक्त मामले में ही एएसआई को निलंबित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...