बागपत, मई 1 -- बागपत। गुरुवार की दोपहर में मौसम में अचानक से करवट बदल ली थी, जिसके बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी। बारिश की वजह से बागपत शहर के सिसाना रोड पर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बोरियों में रखा गेहूं भीग गया। पानी लगने की वजह से बोरियों में गेहूं के जल्दी खराब हो जाएगा। केंद्र पर खुले में ही गेहूं को रखवाया जा रहा था। जबकि मौसम विभाग ने मौसम के खराब होने का अलर्ट जारी कर दिया गया था, उसके बावजूद गेहूं को बारिश से बचाव के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया है। जिला खाद्य विपणन विभाग के एसएमआई कमलेश टुनटुन ने बताया कि गेहूं को बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम थे। तिरपाल से गेहूं को ढक दिया गया था, लेकिन अचानक से बारिश के साथ तेज हवा चलने से तिरपाल उड़ गई थी। ज्यादा गेहूं नहीं भीगा है। 100 कुंतल गेहूं खरीदा गया था।

हिंदी हिन्दुस्त...