बलिया, मार्च 1 -- बलिया। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। स्थिति यह है कि अधिकांश अस्पतालों पर न तो तीनों पैथ के डॉक्टर उपस्थित रहते हैं और न ही दवा और जांच का इंतजाम। यही कारण है कि दिनों दिन आरोग्य मेला में मरीजों की संख्या घटती जा रही है। रविवार को जिले के 81 प्राथमिक और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो आरोग्य मेला का आयोजन हुआ था। लेकिन अधिकांश जगह डॉक्टर नदारद थे। लालगंज हिसं के अनुसार न्यू पीएचसी लालगंज बहुआरा पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का बैनर लगा था, लेकिन यहां किसी पैथ के डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। अस्पताल पर तैनात वार्ड ब्वाय संजय तिवारी उपचार कराने आए मरीजों का मर्ज पूछकर दवा देते दिखे। आरोग्य मेला में चिकित्सक की अनुपस्थिति स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शा रही है। ...