बिहारशरीफ, मई 27 -- चंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा है यंत्र चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड में मानसून से पहले बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे वर्षा मापी यंत्र पर बालू का ढेर गिरा दिया गया है। यंत्र, बालू के ढेर के नीचे दब गया है। इसके खराब होने की भी आशंका है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण को लेकर बालू गिराया गया है। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेश कुमार सुमन ने भवन निर्माण कर रहे संवेदक व भवन निर्माण के जेई को बालू हटाने के लिए मौखिक व लिखित सूचना दी है। उन्होंने बताया कि वर्षा मापी यंत्र मौसम विभाग और कृषि कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी यंत्र के माध्यम से क्षेत्र में होने वाली बारिश का सही आंकड़ा दर्ज किया जाता है। संवेदक की लापरवाही के कारण यंत्र बालू के ढेर में दब गया है। इससे बारि...