गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। विद्युत विभाग की ओर से बकाया बिलों की वसूली के लिए दिसंबर से फरवरी तीन माह तक चलाई गई विद्युत बिल राहत योजना में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण तो कराया। पर बिल जमा कराने के लिए विभाग नहीं पहुंचे। इस कारण विभाग को अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं हो सकी।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से बिजली बिल राहत योजना दिसंबर माह में शुरू की थी। इसे तीन चरणों में लागू किया गया था। योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज और सरचार्ज में 15 से 25 से फीसदी तक छूट देकर बकाया बिल जमा करने का मौका दिया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना का पूरा लाभ नहीं उठाया।विद्युत निगम के अनुसार योजना के तहत 38,594 बकाएदार उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली की जानी थी। इनमे...