बिहारशरीफ, मई 11 -- लापरवाही: 8 माह पहले की बोरिंग, आधी अधूरी बिछाई पाइप पर पानी नदारद पानी की फरियाद लेकर राजोपुर के दर्जनों लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट पीएचईडी कार्यपालक अभियंता ने कहा ठेकेदार पर होगी कार्रवाई फोटो: 11 शेखपुरा 01: कलेक्ट्रेट पर सोमवार को ज्ञापन की प्रति दिखाते ग्रामीण। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानी के लिए एक साल से दर-दर की ठोकर खा रहे चेवाड़ा प्रखंड के राजोपुर गांव के लोगों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। वहां आठ माह पहले बोरिंग की गयी। आधी अधूरी पाइप बिछाई गयी। लेकिन, अब तक उसमें पानी नदारद है। दर्जनों महिला और पुरुष सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगायी। यह भी पढ़ें- गर्मी के दिन में शूरवीर गांव में गहराया पानी संकटडीएम का आदेश डीएम शेखर आनंद ने संज्ञान लेते हुए पीएचईडी ...