लापरवाही: सीएचसी गेट पर फैला बायोमेडिकल कचरा, मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- कायमगंज, संवाददाता। अस्पताल परिसर में इमरजेंसी गेट के समीप बायोमेडिकल कचरा मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले के संज्ञान में आते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ है और सुधार के प्रयासों की बात कही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित इमरजेंसी गेट के पास खुले में बायोमेडिकल कचरा पाए जाने से मरीजों और तीमारदारों में चिंता का माहौल बन गया। ठंडे पानी की मशीन के पास दो अलग-अलग स्थानों पर पड़े इस कचरे से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।बताया गया है कि सीएचसी में प्रतिदिन लगभग 600 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिससे परिसर में लगातार भीड़ बनी रहती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त रहना आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में व्यवस्थाएं दबाव में नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.