बिजनौर, सितम्बर 3 -- स्वाइन फ्लू को लेकर दिशा-निर्देश तो मेडिकल कालेज से सम्बन्धित जिला अस्पताल में जगह-जगह चस्पा नजर आए, लेकिन इन पर अमल अभी गंभीरता से होता नजर नहीं आ रहा। लैब के कलेक्शन सेंटर के आगे बिना मास्क भीड़ में घुसकर खून आदि की जांच कराते लोग नजर आए तो वहीं स्वाइन फ्लू से संबंधित ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर दोपहर एक बजे तक खाली पड़ा रहा। यह भी पढ़ें- लापरवाही: बिना मास्क भीड़ में घुसकर करा रहे खून की जांच ओपीडी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था दिशा निर्देशों के अनुसार स्वाइन फ्लू आशंकित मरीजों के लिए नई बिल्डिंग में अलग ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे तक इस काउंटर पर कोई ओपीडी का पर्चा बनाने के लिए मौजूद नहीं था, हालांकि यहां पर अस्पताल प्रबंधक डा. शोभिता ओपीडी काउंटर पर बैठने वालों की व्यवस्था करती नजर आई।...