गोरखपुर, मार्च 23 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। ग्राम पंचायत परसौनी में दस माह के एक बच्चे की शौचालय के अंदर बाल्टी में रखे पानी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद बदहवास परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरो ने मृत घोषित किया।बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे देवेश का दस माह का पुत्र खेलते हुए घर के शौचालय में पहुंच गया, वहां बाल्टी में पानी भर कर रखा था। खेलने के दौरान मासूम बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद बच्चे की मां शकुंतला उसे ढूंढने लगी। वह शौचालय की तरफ पहुंची तो बच्चा बाल्टी में गिरा हुआ दिखाई दिया। मां की चीख सुनकर पहुंचे परिजन बच्चे को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरो ने मृत घोषित किया। देवेश की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई...