गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की एक अहम योजना गुरुग्राम में बजट की कमी के कारण अधूरी रह गई। पीएमश्री स्कूलों के छात्रों के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन बेहद कम बजट मिलने के चलते स्कूल इन रिपोर्ट कार्ड को तैयार ही नहीं कर पाए। अब स्थिति यह है कि जारी किया गया बजट भी लैप्स हो चुका है और इसे वापस भेजा जा रहा है, जिससे हजारों छात्र अपने निर्धारित समग्र रिपोर्ट कार्ड से वंचित रह गए। गुरुग्राम में पीएमश्री योजना के तहत कुल 8 स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं तक के 8789 छात्रों के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाने थे। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा कुल 1,31,835 रुपये का बजट जारी किया गया, जो प्रति छात्र महज 15 रुपये बैठता है। जबकि बाजार दर के अनुसार रंगीन रिपोर्ट कार्ड तैयार करने पर कुल खर्च लगभग...