पाकुड़, अप्रैल 6 -- जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर से मानवता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल के कचरे के ढेर में आधा दर्जन से ज्यादा आधार कार्ड और भारतीय स्टेट बैंक के पासबुक लावारिस हालत में फेंके हुए पाए गए हैं। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों का इस तरह कचरे में मिलना प्रशासनिक व्यवस्था और डेटा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ​​जानकारी के अनुसार, कचरे में मिले ये संवेदनशील दस्तावेज मुख्य रूप से संग्रामपुर, झिकरहाटी, तारानगर और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों के हैं। स्थानीय लोगों ने जब कूड़े के ढेर में इन सरकारी दस्तावेजों को बिखरा हुआ देखा, तो वे दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे निजी दस्तावेजों का इस तरह खुले में फेंकना न केवल घोर लापरवाही है, बल्कि इससे संबंधित व...