नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद जीवित बचे लोगों को बचाने और शवों की तलाश में जुटे सुरक्षा बलों को आधुनिक बचाव उपकरणों की कमी से जूझना पड़ रहा है। थर्मल कैमरे से लेकर रस्सियों और हेलीकॉप्टर तक का संकट हो गया है। इस भयानक त्रासदी में लगभग 1 हजार लोगों की मौत हो गई है और 4 हजार से ज्यादा लापता हैं। मद्रास हाई कोर्ट के एक पूर्व जज भी बाढ़ में लापता हो गए हैं। पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मद्रास बार एसोसिएशन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पत्र लिखकर उन्हें बचाने का अनुरोध किया है।भारतीय विशेष दल ने नेपाली सेना के साथ संभाला मोर्चा सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश और बचाव के लिए भारत की विशेष सुरंग बचाव टीम नेपाली सेना...