रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। 15 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। चिन्तीमझरा वार्ड निवासी फैजुल हसन ने बताया कि इस्लामनगर खटीमा निवासी उसका 15 वर्षीय भांजा मो. रजा पुत्र भूरा पिछले एक साल से उसके साथ रह रहा था। उसकी मां शाजिया ने उसे उसके सुपुर्द किया था। बताया कि 17 अप्रैल की दोपहर वह साइकिल लेकर घर से कहीं चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- घर से लापता हुआ किशोर, गुमशुदगी दर्ज यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में किशोरी लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...