सराईकेला, जून 14 -- सरायकेला। प्रोजेक्ट मिलाप के तहत तिरुलडीह थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने घरेलू विवाद के कारण घर छोड़ कर लापता हुई एक महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू अनबन की वजह से महिला बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गई थी। खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने इसकी लिखित सूचना तिरुलडीह पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत रेस हुई। महिला की खोजबीन के लिए तकनीकी शाखा की मदद ली गई। पुलिस टीम ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी और जांच-पड़ताल शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और पुलिस की सक्रियता के कारण महिला की लोकेशन मुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुरी स्टेशन पर दबिश दी और महिला को ...