गंगापार, जून 25 -- कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के मिश्राबांध गांव से 15 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। काफी खोजबीन के बावजूद कोई ठोस जानकारी न मिलने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।परिजनों के अनुसार, 18 जून की सुबह किशोरी घर से गायब मिली। तलाश के दौरान पता चला कि उसके कुछ कपड़े और घर में रखे दो मोबाइल फोन भी नहीं हैं। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बाद में मोबाइल पर संपर्क होने पर किशोरी ने अलग-अलग स्थानों पर होने की बात कही, लेकिन अपना सही ठिकाना बताने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, केस दर्ज पिता ने सहायक पुलिस आयुक्त से मिलकर बेटी की बरामदगी की...