लापता हुई किशोरियों को पुलिस ने कुछ ही घंटे में किया बरामद
महाराजगंज, जुलाई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरी बहने गुरुवार को किसी बात से नाराज होकर घर से बाहर निकलीं और कुछ देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजन उन्हें ढूंढने लगे। घर में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल पुलिस व 112 नंबर डायल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अखिलेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता रही कि दोनों किशोरियों को कुछ ही घंटे में बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही अड्डा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। करीब 2 घंटे में ही किशोरियों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.