लापता स्कूल संचालक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
पीलीभीत, मई 29 -- जहानाबाद। लापता स्कूल संचालक का शव खेत में पड़ा मिला है। उसके शरीर में चोटों के निशान मिले हैं और चेहरा जलाने का प्रयास किया गया है। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी निवासी 40 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र पुत्तू लाल 25 मई को घर से बीज लेने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 27 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना जहानाबाद में दर्ज कराई गई। अगले ही दिन यानी 28 मई गुरुवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र के बहेड़ी मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.