लापता सीआरपीएफ जवान का नहीं मिल रहा सुराग
सराईकेला, मई 25 -- सरायकेला। राजनगर प्रखंड के कटंगा पंचायत के रहने वाले और राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान बादल मुर्मू 5 जनवरी, 2023 से चाईबासा के सारंडा स्थित तुम्बाहाका के जंगलों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। घटना के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- इंतजार में पथरा गईं आंखें....कहां तुम चले गएलापता जवान का परिवार उनके परिवार में अब सिर्फ उनकी पत्नी झानो मुर्मू और 6 साल का बेटा बचा है, जो पाई-पाई को मोहताज हैं और तंगी में जीवन बिता रहे हैं। बादल मुर्मू को 2021 में छत्तीसगढ़ में कोबरा की 204 बटालियन में तैनात रहने के दौरान बहादुरी दिखाने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा ''वीरता पुरस्कार'' से सम्मानित किया गया था। इससे पहले 2017 में नक्सलियों के आईइडी विस्फोट में वे घायल भी हुए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.