लापता सिस्टर का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
बिजनौर, जुलाई 24 -- सेंट मैरीस स्कूल में कार्यरत लापता सिस्टर सजीथा 61 वर्ष का अभी तक सुराग नही लग पाया। वह दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। पुलिस शिक्षिका की तलाश में जुटी है।स्योहारा मार्ग स्थित सेंट मैरीज स्कूल में कार्यरत सिस्टर सजीथा बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मूल रूप से केरल निवासी सिस्टर सजीथा लगभग तीन वर्षो से दीत्तनपुर स्थित सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल के कार्यालय में कार्यरत थी। स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर अल्वीना ने बताया कि सिस्टर सजीथा का पंजाब के लिए स्थानातंरण हो चुका था। 29 जुलाई को उनकी रवानगी होनी थी। बुधवार की सुबह लगभग सवा पांच बजे वह किसी को बिना जानकारी दिए स्कूल से चली गई। सीसीटीवी फुटेज में वह एक बस में सवार होती दिख रही है। सिस्टर के बिना बताए स्कूल से चले जाने और वापिस न आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.