हापुड़, मई 25 -- सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के अलग अलग गांवों से लापता हुई दो सहेलियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरियों को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दे कि क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में रहने वाली दो सहेलियां पिछले दिनों घर से बिना एक साथ लापता हो गई थी। दोनों के ही परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद उनको सकुशल बरामद कर लिया गया है। उनको बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- लापता बेटियों का छह दिन बाद भी पता नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...