लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- नगर के पटिहन रोड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर सोमवार को मंदिर जाने के बाद गायब हो गए थे, जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिनको पुलिस ने बरेली से ढूंढ लिया है। आपको बता दें नगर के प्रॉपर्टी डीलर व व्यापारी सौरभ महेश्वरी सोमवार को अपने घर से सुबह 7 बजे मंदिर जाने के लिए निकले थे। उसके बाद अचानक उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और वह अचानक लापता हो गए। काफी इंतजार करने के बाद जब उनके परिजनों को कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पलिया पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- 15 मिनट में मिला खोया पर्स, युवती को लौटाया जिसके बाद पलिया कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ तत्परता से लग गए और सर्विलांस सेल की मदद से रात्रि 9 बजे व्यापारी सौरभ महेश्वरी की लोकेशन बर...