कानपुर, जुलाई 15 -- सचेंडी। चकरपुर मंडी से लापता व्यापारी के मामले में बुधवार को व्यापारी के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने विवेचक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। चकरपुर मंडी से दो जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हुए व्यापारी दिवेश शुक्ला का सचेंडी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। वहीं मामले में नामजद एक आरोपित को पुलिस ने जेल भेज चुकी है जबकि दो लोगों को छोड़ दिया गया था। इस पर व्यापारी के अधिवक्ता भाई मुकेश शुक्ला और विकास शुक्ला ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष लल्लन अवस्थी के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर विवेचना में असंतुष्टि जताते हुए विवेचक पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- 12 दिनों से व्यापारी का सुराग नहीं, एक आढ़ती गया जेल जिस पर उन्हें लापता व्यापारी की तलाश के लिए दो टीम लग...